नारायणपुर। अबूझमाड़ क्षेत्र में आज सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में अब तक दो नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं। साथ ही AK-47 समेत भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामग्री जप्त की गई है।
सुरक्षाबलों और पुलिस को अब तक घटना स्थल से दो पुरुष नक्सलियों के शव के साथ हथियार बरामद हुए हैं। नक्सलियों से एक एके-47 राइफल, अन्य हथियार, भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री, माओवादी साहित्य, प्रचार-प्रसार सामग्री और दैनिक उपयोग की वस्तुएं जप्त की है। मारे गए नक्सलियों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। सर्च अभियान अभी भी जारी है।







