Home » पति की हरकतों से परेशान पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम
छत्तीसगढ़

पति की हरकतों से परेशान पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम

पखांजुर। छत्तीसगढ़ के पखांजुर से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां पत्नी ने पति की हरकतों से परेशान होकर उसकी कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी है। बता दें कि यह मामला बांदे थाना के सावेर नयापारा का है।मिली जानकारी के अनुसार सावेर नयापारा में शराबी पति आये दिन पत्नी के साथ झगड़ा और मारपीट करता था, जिससे तंग आकर पत्नी ने पति को कुल्हाड़ी से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। मामले की जानकारी मिलते ही घटना स्थल पहुंची। पुलिस मामले की जांच कर रही। पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर हिरासत में ले लिया है।

Search