Home » कटघोरा में दर्दनाक सड़क हादसाः तेज रफ़्तार बाइक पेड़ से टकराई, युवक की मौके पर मौत
छत्तीसगढ़

कटघोरा में दर्दनाक सड़क हादसाः तेज रफ़्तार बाइक पेड़ से टकराई, युवक की मौके पर मौत

कोरबा। कटघोरा थाना क्षेत्र के कसनिया- सुतर्रा मार्ग पर सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, जिससे बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, युवक बिलासपुर से कटघोरा की ओर आ रहा था। इसी दौरान वह एक कार को ओवरटेक करने की कोशिश कर रहा था। ओवरटेक करते समय बाइक अनियंत्रित हो गई। बताया जा रहा है कि बाइक में झाड़ियों का तार/नारा फंस गया, जिससे संतुलन बिगड़ गया और बाइक सीधे सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस मृतक युवक की शिनाख्त में जुटी हुई है और मामले की जांच कर रही है।

Search

Archives