बिलासपुर। विधि से संघर्षरत बालक को तोरवा पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया है। बालक के कब्जे से सोने चांदी के जेवर व चांदी का हाथी भी जप्त किया गया है।
प्रार्थी प्रवेन्द्र बुंदेला निवासी देवरीखुर्द के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया था कि विगत 10 अक्टूबर को अज्ञात आरोपी द्वारा निवास से आलमारी का लॉकर तोडकर उसके रखे सोने चांदी के जेवर नगदी रकम एवं चांदी का हाथी के चोरी को अंजाम दिया गया है। रिपोर्ट के आधार पर थाना तोरवा में अपराध क्रमांक 526 / 2023 धारा 457, 380, भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। पुलिस अज्ञात आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। इसी दौरान तोरवा पुलिस ने मुखबिर से सूचना पर विधि से संघर्षरत बालक को पकड़कर पूछताछ शुरू की। पूछताछ में बालक ने चोरी करना स्वीकार किया। बालक के कब्जे से चोरी गए चांदी का हाथी एक नग, चांदी का पायल, चांदी का अंगूठी, सोने का टॉप्स 02 नग सोने की फुल्ली जप्त किया गया है। बालक को न्यायिक रिमांड में न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कमला पुसाम ठाकुर उनि. दिनेश पुरैना उनि. कमल नारायण शर्मा , आरक्षक अजय शर्मा, अनूप किण्डो लक्ष्मी कश्यप, अशोक चंद्राकर का सराहनीय योगदान रहा।







