गौरेला पेंड्रा मरवाही। खेत से घर जा रहे किसान पर तीन भालुओं ने धावा बोल दिया। सिर और आंखों को भालुओं ने गंभीर रूप से जख्मी किया है। घटना की जानकारी होने पर जख्मी किसान को परिजन अस्पताल लेकर गए। प्राथमिक उपचार के बाद किसान को बेहतर उपचार के लिए बिलासपुर सिम्स रेफर कर दिया गया है। वहीं, ग्रामीणों का आरोप है कि मामले की जानकारी वन विभाग को देने के बाद भी वे नहीं पहुंचे। इसे लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है।
पूरी घटना मरवाही वन मंडल के मरवाही वन परिक्षेत्र की है, जहां पर साल्हेकोटा गांव में रहने वाले श्रीराम नागेश खेत से वापस घर की ओर आ रहा था। उसी दौरान गांव के पास अचानक श्रीराम नागेश के सामने एक मादा भालू अपने दो शावकों के साथ धावा बोल दिया। श्रीराम की चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर ग्रामीण वहां पहुंचे और शोर मचाकर भालुओं को भगाया।







