Home » तीन हाथियों की मौत से वन विभाग में मचा हड़कंप.. वन अमला मौके पर पहुंचा
छत्तीसगढ़

तीन हाथियों की मौत से वन विभाग में मचा हड़कंप.. वन अमला मौके पर पहुंचा

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक दुःखद घटना में तीन हाथियों की मौत हो गई है, जिससे वन विभाग में हड़कंप मच गया है।
यह घटना घरघोड़ा वन परिक्षेत्र के चुह्कीमार जंगल में हुई। जहां 11 केवी लाइन के तार टूटने के कारण करंट लगने से एक बड़ा हाथी, एक युवा हाथी और एक छोटे हाथी की जान चली गई।

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। जिला के डीएफओ भी घटना स्थल के लिए रवाना हो चुके हैं। बताया गया कि यह घटना जंगल के बीच में बिछे बिजली के तारों के टूटने के कारण हुई, जिससे तीन हाथी करंट की चपेट में आ गए। वन अमला मौके पर मौजूद है और घटना की विस्तृत जांच की जा रही है।

Search

Archives