Home » रास्ते पर खड़े युवकों को हटने के लिए कहना पड़ा भारी, दो भाईयों के साथ जमकर मारपीट
छत्तीसगढ़

रास्ते पर खड़े युवकों को हटने के लिए कहना पड़ा भारी, दो भाईयों के साथ जमकर मारपीट

बिलासपुर। शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में मरार गली मगरापारा निवासी मोनू देवांगन और उसके बड़े भाई भागवत देवांगन के साथ 6 महीने पहले मोहल्ले में ही रास्ता रोककर खड़े युवकों ने रास्ते से हटने के लिए कहने पर मारपीट की थी। मारपीट से दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों आशीष भौरे और मनीष भौरे को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था, व हीं तीसरे आरोपी पीयूष भारे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जो घटना के बाद से फरार चल रहा था। मामले में सिविल लाइन पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Search

Archives