Home » फ्रीज बना रहे युवक ने लड़की से कहा पानी लाओ, फिर कुछ ही समय बाद खून से लथपथ मिला
छत्तीसगढ़ दुर्ग-भिलाई

फ्रीज बना रहे युवक ने लड़की से कहा पानी लाओ, फिर कुछ ही समय बाद खून से लथपथ मिला

दुर्ग। घर में अकेली नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। मामला नंदिनी थानांतर्गत वार्ड 8 अहिवारा का है।
जानकारी के मुताबिक मंगलवर को अंतोष नाबालिग के घर फ्रिज बनाने गया था। उस समय नाबालिग घर में अकेली थी। नाबालिग को घर में अकेली देख अंतोष की नीयत डोल गई। उसने नाबालिग को पानी लाने के लिए कहा। नाबालिग ने जैसे ही किचन में प्रवेश किया पीछे से अंतोष भी चला गया और नाबालिग के साथ छेड़छाड़ करने लगा। नाबालिग के चिल्लाने पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। इसके बाद लोगों ने उसे बाहर निकालते हुए लात-घूंसो से जमकर धुना। लोगों ने पीट-पीटकर अंतोष को लहूलुहान कर दिया। इसके बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।
नंदिनी थाना प्रभारी राजेश मिश्रा के अनुसार वार्ड 8 अहिवारा निवासी अंतोष प्रसाद के खिलाफ नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। युवक टीवी-फ्रीज बनाने का काम करता है, उसका अहिवारा में दुकान भी है। आरोपी पहले भी दुष्कर्म के मामले में जेल जा चुका है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया है।

Search

Archives