Home » शिक्षिका की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत
छत्तीसगढ़ • बिलासपुर

शिक्षिका की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

बिलासपुर – तोरवा थाना क्षेत्रांतर्गत लालखदान के पास एक स्कूल जा रही शिक्षिका की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। वह रोज की तरह अपनी स्कूटी से स्कूल जा रही थी तभी रास्ते में अचानक कुत्ता आ गया जिससे वह स्कूटी अनियंत्रित हो गई और रास्ते में खड़ी पिकअप से टकराई गई। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गई।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बिलासपुर जिले के उसलापुर स्थित सांई आनंदनम में निवासरत शिक्षिका रीता सिदार 35 वर्ष की पोस्टिंग मस्तूरी ब्लाक के दर्री घाट हाईस्कूल में थी। वह रोज की तरह अपनी स्कूटी से स्कूल से आना-जाना करती थी। रीता आज सुबह 7 बजे स्कूल जाने के लिए अपनी स्कूटी से निकली थी कि रास्ते में लालखदान फाटक के पास जैसे ही पहुंची सामने एक कुत्ता आ गया। जिससे उसकी स्कूटी अनियंत्रित हो गई और सामने खड़ी एक पिकअप से टकरा गई। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गई। वहां उपस्थित लोगों ने पुलिस के 112 को सूचना दी और उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां जांच के बाद डाॅक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

स्कूल के शिक्षकों ने बताया कि रीता सिदार के पति सोनी कुमार सिदार कोरबा में रहते हैं। वे आईटीआई में पदस्थ हैं और वहीं उनकी पोस्टिंग है। पत्नी की मौत की खबर सुनकर वह कोरबा से दोपहर में सीधे अस्पताल पहुंचे। जिस समय यह हादसा हुआ, उस समय टीचर की 9 साल की इकलौती बेटी भी स्कूल गई थी। वह सेंट फ्रांसीस स्कूल में तीसरी कक्षा में पढ़ती है। मां की मौत की खुबर सुनकर उनकी बेटी भी रो रोकर बदहवास हो गई है।

Search