कोरबा। जिले में भालू के हमले से युवक की मौत होने की खबर सामने आ रही है। जटगा चौकी अंतर्गत निवासी युवक जंगल की एक गुफा में भालू को देखने गया हुआ था। युवक इस बात से अंजान था कि भालू गुफा के आसपास हो सकता है। झाड़ियों के बीच से निकलकर भालू ने उस पर हमला कर दिया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। युवक जब देर तक घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश की। वन विभाग की ओर से युवक के परिजनों को सहायता राशि प्रदान की गई है।







