कबीरधाम । भोरमदेव थाना क्षेत्र के ग्राम चौरा में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। पांच दिन से लापता महिला का कंकाल घर से करीब 200 मीटर दूर जंगल में मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, ग्राम चौरा निवासी झंगल बैगा ने 1 अगस्त को थाना भोरमदेव में अपनी पत्नी चैती बाई बैगा (28) की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि 26 जुलाई की सुबह करीब 7 बजे वह बिना किसी को बताए घर से निकली थी और इसके बाद वापस नहीं लौटी।







