Home » घर से स्कूल आवागमन की परेशानी हुई दूर, कक्षा 9वीं की छात्राओं को सायकल का वितरण
छत्तीसगढ़

घर से स्कूल आवागमन की परेशानी हुई दूर, कक्षा 9वीं की छात्राओं को सायकल का वितरण

कोरबा। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लैंगा विकासखंड पोड़ी उपरोड़ा में सरस्वती सायकल योजना के तहत कक्षा 9वीं की छात्राओं को सायकल का वितरण किया गया।

इस अवसर पर अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष रामनारायण उरेंती, जनपद सदस्य प्रताप सिंह मरावी, सरपंच श्रीमती सोनकली कुशराम, शाला प्रबंधन एवं विकास समिति अध्यक्ष उदयभान तंवर उपस्थित थे। जिला पंचायत अध्यक्ष रामनारायण उरेंती ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सायकल मिलने के बाद अब बेटियों का घर से स्कूल आवागमन में आसानी होगी और समय की बचत भी होगी। ग्राम के गणमान्य नागरिकों एवं शाला स्टाफ की गरिमामयी उपस्थिति में कक्षा 9पीं की छात्राओं को सायकल का वितरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ व्याख्याता सत्यम कुमार राठौर द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य रवि कुमार जायसवाल द्वारा अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

Search

Archives