Home » जंगल में मिली महिला की खून से लथपथ लाश … धारदार हथियार से हत्या की आशंका, जांच शुरू
छत्तीसगढ़

जंगल में मिली महिला की खून से लथपथ लाश … धारदार हथियार से हत्या की आशंका, जांच शुरू

बिलासपुर। कोटा थाना क्षेत्र के ग्राम खुरदुर में बुधवार को 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला कुंवरिया बाई बघेल की हत्या से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। महिला की खून से सनी लाश गांव के बाहर जंगल टावर लाइन के पास झाड़ियों में पड़ी मिली। शरीर पर धारदार हथियार से किए गए कई घाव पाए गए हैं। जिससे हत्या की पुष्टि हुई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कुंवरिया बाई दोपहर खेत की ओर निकली थी। देर शाम जब वापस नहीं लौटी तो परिजन उसकी तलाश में निकले। झाड़ियों में लाश मिलने के बाद परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

कोटा थाना प्रभारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। घटना से खून के धब्बे, पेड़ की कटी डंगाल और अन्य साक्ष्य बरामद किए गए हैं। जिससे आशंका है कि हत्या में इनका उपयोग किया गया होगा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मरच्युरी भेज दिया है। शाम हो जाने के कारण पोस्टमार्टम गुरूवार को किया गया। पुलिस की टीम गांव में डटी हुई है। ग्रामीणों से मृतका के संबंध में पूछताछ कर रही है। हत्या की वजह एवं आरोपी की तलाश पुलिस कर रही है।

Search

Archives