कोरबा । मेडिकल कॉलेज कोरबा में दो वर्ष पहले ही विवाहित महिला संदिग्ध परिस्थितियो में मौत हो गई। मामले में चौकाने वाला पहलू सामने आया है। एक तरफ पिता ने हत्या का आरोप लगाया है, वहीं पति का कहना है कि मौत करंट लगने से हुई है।
जानकारी के अनुसार कुसमुंडा थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम गिद्धोरा निवासी पति अपनी पत्नी के शव को लेकर मेडिकल कॉलेज कोरबा पहुंचा था। उसने बताया कि उसकी पत्नी कमरे की साफ सफाई कर रही थी, तभी वह करंट की चपेट में आ गई। प्लग निकालकर करंट से उसको अलग कर कुसमुंडा पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने आवश्यक खानापूर्ति कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज कोरबा भेज दिया। पति ने बताया कि जब वह काम से वापस लौटा तो उसने अपनी पत्नी को बेसुध पाया।
दूसरी तरफ मृतिका के पिता ने बताया की 2 वर्ष पहले उसने अपनी बड़ी बिटिया का विवाह उसके साथ किया था। संदेह व्यक्त किया कि मृतिका के गर्दन पर जो निशान मिले है, वह मारपीट के हैं। मृतिका के साथ मारपीट की गई, जिसके कारण उसकी मौत हो गई। अपने ससुर के आरोप को असत्य बताते हुए दामाद का कहना है कि उसकी पत्नी करंट की चपेट में ही आई है, जिससे उसकी मृत्यु मौत हुई है। बहरहाल कुसमुंडा पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। जांच के उपरांत ही मौत के वास्तविक कारणो का खुलासा हो सकेगा।







