रायपुर। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर भाजपा नेत्री सरोज पांडेय ने अपनी परंपरा को निभाते हुए इस साल भी पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को राखी भेजी। हर साल की तरह इस बार भी सरोज पांडेय ने राखी के माध्यम से भाई-बहन के स्नेह को और भी मजबूत किया।
राखी मिलने के बाद भूपेश बघेल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर तस्वीर शेयर कर आभार जताया है। भूपेश बघेल ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “हर वर्ष की तरह, मेरी बहन सरोज पांडेय ने रक्षाबंधन पर राखी के साथ अपना स्नेह भेजा है। बहन सरोज का आभार. उन्हें जीवन की हर खुशी मिलती रहे।







