कोरबा। करतला क्षेत्र में लूट एवं चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मामले में धारा 309 (4) बीएनएस और धारा 303(2), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है।
गत 16 अगस्त को सकदूकला निवासी प्रार्थिया श्रीमती सुचित्रा चौहान, दोपहर 03 बजे अपने गांव से पैदल नोनबिर्रा च्वाईस सेंटर में केवाईसी कराने जा रही थी। रास्ते में दो अज्ञात मोटर सायकल चालक ने उनके हाथ में रखे वीवो मोबाईल को लूटकर करतला की तरफ फरार हो गए थे। इसी तरह कुदमुरा निवासी प्रार्थी मनमोहन राठिया की मोटर सायकल को दो अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। तत्पश्चात ग्राम कुदमुरा बेरियर पर नाकाबंदी की गई। इस दौरान दो मोटर सायकल चालक पुलिस को देखकर भागने लगे। पीछा कर आरोपी तिलकेजा निवासी शांतनू शर्मा पिता राकेश शर्मा उम्र 18 वर्ष को पकड़ा गया, जिससे पूछताछ में बताया कि दोनों घटना को अलग अलग समय पर अपने साथी दिनेश कंवर के साथ अंजाम दिया। आरोपी दिनेश कंवर मोटर सायकल को छोडकर फरार हो गया। आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल सीजी 12 एक्यू 6549 होण्डा साईन एवं प्रार्थिया से लूट की गई मोबाईल एवं चोरी की गई हीरो स्प्लेण्डर मोटर सायकल सीजी 12 ए एस 2036 को जप्त कर लिया गया है। आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।







