Home » 9वीं की छात्रा की मिली लाश, एक विषय में हुई थी फेल, कुछ दिन पहले गई थी नेपाल
छत्तीसगढ़

9वीं की छात्रा की मिली लाश, एक विषय में हुई थी फेल, कुछ दिन पहले गई थी नेपाल

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले में एक छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्रा का शव उसके कमरे में बरामद हुआ। छात्रा रिजल्ट आने के बाद परेशान थी। छात्रा के सुसाइड की जानकारी मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मामला छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले का है। छात्रा शहर के एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ती थी। 9वीं क्लास का फाइनल रिजल्ट आने के बाद वह हिन्दी विषय में सप्लीमेंट्री आने के बाद घर में फांसी लगा ली। छात्रा का शव घर के ही एक कमरे में लटकता मिला। हालांकि टीचरों का कहना है कि छात्रा खेलकूद में बहुत अच्छी थी।

स्कूल ने दिया था दूसरा मौका

छात्रा के एक विषय में फेल होने के बाद स्कूल प्रबंधन ने उसे परीक्षा के लिए दूसरा मौका मिलने की बात बताई थी, लेकिन इसके बाद भी छात्रा परेशान थी। जिसके बाद उसने आत्महत्या कर ली। फंदे पर छात्रा को लटकता देख परिजन उसे आनन-फानन में अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। छात्रा का शव पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।

Search

Archives