Home » युवक- युवती की मिली संदिग्ध लाश … हत्या या आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़

युवक- युवती की मिली संदिग्ध लाश … हत्या या आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

जशपुर। जिले में एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। जहां युवक और युवती की लाश पुलिस को मिली है। युवक फांसी के फंदे में लटका मिला है, वहीं युवती उसी पेड़ के नीचे मृत पड़ी हुई मिली। अब तक पूरा मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है।

बताया जा रहा है कि मामला जिले के कोल्हेन झरिया पुलिस चौकी क्षेत्र के माटी महाड़ छिर्रा गांव का है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मृतकों की पहचान कर परिजनों को सूचना दे दी है। जानकारी के अनुसार 17 सितंबर को मृतक युवती के पिता ने चौकी कोल्हेनझरिया में सूचना दी थी कि 16 सितंबर की रात लगभग 8 बजे के आसपास उसकी बेटी संदिला पैकरा खाना खाकर घर से निकली थी। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने आसपास उसकी तलाश की। इसी दौरान 17 सितंबर को उन्हें सूचना मिली कि माटीपहाड़ छिर्रा के गोठान में एक पेड़ के नीचे उसकी बेटी मृत अवस्था में मिली और उसी पेड़ पर एक युवक फांसी पर लटका मिला है।

इधर मामले में पुलिस ने पूछताछ की तो मालूम हुआ कि मृतिका संदिला पैकरा है। जोकि माटी पहाड़ छिरा निवासी है और फंदे पर लटका युवक चूड़ामणि साय है। वह टांगर गांव थाना कांसाबेल का निवासी है। उसके रिश्तेदार माटी पहाड़ छिरा में रहते हैं। जिससे वह माटी पहाड़ छिर्रा आता जाता रहता था। इस पूरे मामले में पुंलिस की जांच में प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है। जिसमें युवक द्वारा युवती की हत्या कर आत्महत्या प्रतीत होता है। फिलहाल पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पीएम रिपोर्ट के आधार पर उक्त मामले की वास्तविकता सामने आ सकेगी कि आखिर यह मामला हत्या है या फिर आत्महत्या। मामले में स्थानीय पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

Search

Archives