Home » नौकरी दिलाने का झांसा देकर 19 लाख रुपए की ठगी, तीन आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

नौकरी दिलाने का झांसा देकर 19 लाख रुपए की ठगी, तीन आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग जिले के भिलाई के स्मृति नगर थाना क्षेत्र में विदेश में एमबीए की पढ़ाई और पढ़ाई के बाद नौकरी दिलाने का झांसा देकर 19 लाख रुपए की ठगी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में कंसल्टेंसी संचालक, उसकी पत्नी और पार्टनर समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

पुलिस के मुताबिक, प्रार्थी सुमित अरमरकर ने स्मृति नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि टॉप कैरियर कंसल्टेंसी के संचालक गगन गुप्ता, उसकी पत्नी स्वाती अग्रवाल गुप्ता और पार्टनर जसविंदर सिंह डिगवा ने उसे विदेश में एमबीए में प्रवेश दिलाने और पढ़ाई पूरी होने के बाद अच्छी नौकरी लगवाने का भरोसा दिलाया था।
आरोपियों ने सुमित को यूके, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और कनाडा की अलग-अलग यूनिवर्सिटियों में एमबीए में प्रवेश दिलाने की बात कही। इसके साथ ही विदेश में नौकरी लगवाने का भी आश्वासन दिया गया।

Search