Home » सड़क हादसा : यात्रियों से भरी बस पलटी, तीन घायल
छत्तीसगढ़

सड़क हादसा : यात्रियों से भरी बस पलटी, तीन घायल

बालोद। रायपुर से जगदलपुर जा रही महिंद्रा ट्रेवल्स की बस पलट गई। इस हादसे में तीन यात्री घायल हो गए, जबकि अन्य यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं। बस पलटते ही यात्रियों में हड़कंप मच गया। यह घटना बालोद जिले के बालोदगहन के पास हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार महिंद्रा ट्रेवल्स की बस CG 07 E 1484 रायपुर से जगदलपुर की ओर जा रही थी तभी बालोदगहन के आगे ढाबा के पास बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बाइक सवार को बचाने के चक्कर में यह हादसा हुआ।
सूचना मिलते ही पुरूर पुलिस मौके पर पहुंची। 3 यात्रियों को चोट आई है। अन्य यात्रियों को दूसरे बस से भेजा गया। पुरूर थाना प्रभारी शिशुपाल सिन्हा ने बताया कि बस पलटने से तीन यात्री घायल हो गए जिन्हें  धमतरी भेजा गया। बाकी यात्री सुरक्षित हैं।

Search