Home » पानी का तेज बहाव बना कालः 8 साल के मासूम दीपेश की मौत
छत्तीसगढ़

पानी का तेज बहाव बना कालः 8 साल के मासूम दीपेश की मौत

कोरबा । जिले के बालको थाना क्षेत्र में एक दुखद घटना घटी, जहां एक 8 वर्शीय बालक पानी के तेज बहाव में बह गया और उसकी मौत हो गई। घटना के बाद से परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है।

नेहरू नगर निवासी दीपेष साह (उम्र 8 वर्श) मंगलवार को अपने दोस्त के साथ मछली पकड़ने के बहाने घर से निकला था। दोनों बच्चे नेहरू नगर श्मषान घाट के समीप पानी में नहा रहे थे, तभी अचानक तेज बहाव की चपेट में आ गए। इस दौरान दीपेष का संतुलन बिगड़ गया और वह पानी में बह गया।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बच्चे को बाहर निकाला और डायल 112 को सूचना दी। पुलिस ने तत्काल बच्चे को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उपचार के दौरान दीपेश को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मासूम की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।

Search

Archives