Home » नाबालिग से दुष्कर्म, फिर फेक अकाउंट से फोटो किया वायरल, आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

नाबालिग से दुष्कर्म, फिर फेक अकाउंट से फोटो किया वायरल, आरोपी गिरफ्तार

कांकेर।  नगर के अन्नपूर्णापारा का रहने वाले वाला वैभव तिवारी को कांकेर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है।  कांकेर पुलिस ने बताया कि एक नाबालिग ने वैभव तिवारी के ऊपर दुष्कर्म मामला दर्ज कराया था।

पुलिस ने जानकरी देते हुए बताया कि तीन साल से जान-पहचान होने व नजदीकी बढ़ने पर आरोपी ने जबरदस्ती प्रार्थिया के साथ दुष्कर्म किया। आपत्ति जनक फोटों भी खीचा।  15 मई 2025 को प्रार्थिया कांकेर में एक शादी कार्यक्रम में आई थी। उसके दोस्तों ने बताया कि वैभव तिवारी उसका आपत्ति जनक फोटो एडिट करके फेक अकाउंट से प्रार्थिया के रिश्तेदार तथा दोस्तों को भेज रहा है।  प्रार्थीया द्वारा इस सम्बन्ध में उससे पूछने पर जान से मारने की धमकी देता था, जिसके आधार पर मामला दर्ज किया गया था।

आरोपी वैभव तिवारी की लगातार पतासाजी की जा रही थी। जिसे कांकेर नगर से ही पुलिस ने आरोपी वैभव तिवारी पिता विजय प्रसाद तिवारी  को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

Search

Archives