Home » छह साल पहले लापता हुई युवती को पुलिस ने ढूंढ निकाला, किया प्रेमी के हवाले
छत्तीसगढ़

छह साल पहले लापता हुई युवती को पुलिस ने ढूंढ निकाला, किया प्रेमी के हवाले

बिलासपुर। छह साल पहले लापता हुई युवती को कोटा पुलिस ने खोज निकाला है। पुलिस ने युवती को उसके प्रेमी के हवाले कर दिया है।

कोटा थाना प्रभारी टीपी नवरंग ने बताया कि क्षेत्र में रहने वाली 20 साल की युवती 2017 में घर से बिना बताए कहीं चली गई थी। परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई थी। इस पर पुलिस ने गुम इंसान कायम कर खोजबीन शुरू की, पर युवती का कहीं पता नहीं चला सका।

पुलिस लगातार उसकी पता-तलाश में जुटी हुई थी। इसी दौरान पुलिस को बीते दिनों पता चला कि युवती गौरेला में रह रही है। इस पर थाना प्रभारी ने एक टीम भेजकर युवती को थाने बुलवाया। थाने पहुंचकर युवती ने बताया कि उसका एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था और वह घर में बिना किसी को जानकारी दिए अपने प्रेमी के साथ चली गई थी। प्रेमी के साथ शादी कर गौरेला में रहने की बात कही। बयान के बाद पुलिस ने युवती को उसके प्रेमी के हवाले कर दिया है।

Search

Archives