Home » युवती से दुष्कर्म कर जान से मारने की धमकी, आरोपी को चंद घटों में पुलिस ने किया गिरफ्तार…
छत्तीसगढ़

युवती से दुष्कर्म कर जान से मारने की धमकी, आरोपी को चंद घटों में पुलिस ने किया गिरफ्तार…

बिलासपुर। सीपत पुलिस ने दुष्कर्म के एक गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को चंद घंटों के भीतर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 4 फरवरी को पीड़िता ने थाना सीपत में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि ग्राम मोहरा निवासी संदीप सूर्यवंशी ने उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया तथा घटना की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की शिकायत पर थाना सीपत में आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 64 एवं 351 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

महिला एवं बच्चों से संबंधित अपराधों में त्वरित व सख्त कार्रवाई के निर्देश उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह द्वारा पूर्व में ही सभी थाना प्रभारियों को दिए गए हैं। इन्ही निर्देशों के पालन में थाना सीपत पुलिस ने तत्काल एक विशेष टीम का गठन कर आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस टीम को सूचना मिली कि आरोपी अपने घर से फरार है। मुखबीर से सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी संदीप सूर्यवंशी पिता लक्ष्मण प्रसाद सूर्यवंशी 26 वर्ष निवासी ग्राम मोहरा कछरीपारा थाना सीपत को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के पश्चात आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

Search

Archives