जांजगीर-चांपा । जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत एक महिला के घर में घुसकर छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को पामगढ़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। घटना 19 जुलाई की है, जब पीड़िता घर में अकेली थी। इसी दौरान व्यासनगर निवासी श्रीराम यादव 30 वर्ष ने सुनेपन का फायदा उठाकर पीड़िता से अश्लील हरकतें करते हुए छेड़छाड़ करने लगा। महिला ने शोर मचाया तो आरोपी मौके से फरार हो गया। पीड़िता की शिकायत पर थाना पामगढ़ में धारा 74, 333 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर तत्कल विवेचना शुरू की गई।
महिला संबंधी गंभीर अपराध को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय के निर्देशन में आरोपी की तलाश में टीम गठित की गई। उपनिरीक्षक मनोहर लाल सिन्हा, सउनि सरोज पाटले, महिला प्रधान आरक्षक मंजू सिंह, आरक्षक यशवंत पाटले तथा अन्य थाना स्टाफ की संयुक्त कार्रवाई में आरोपी को उसके निवास स्थान व्यासनगर से हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया, जिसके पश्चात उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।







