मस्तूरी। पुलिस फोर्स और शिक्षक पद पर नौकरी का झांसा देकर 2 लाख की ठगी करने वाले आरोपी को मल्हार पुलिस ने रायपुर से गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के अनुसार नेवारी निवासी हरीशंकर डहरिया ने 28 जनवरी 2021 में मल्हार चौकी में शिकायत दर्ज कराई थी कि 1 जुलाई 2019 को निवासी डोड़की कमल सोनवानी अपने साथीगण सुरजीत सोनवानी, सुचित्र सोनवानी और कांति सिंह के साथ मिलकर जिला पुलिस बल व प्रयोगशाला शिक्षक के पद पर नौकरी लगवाने के लिए प्रार्थी और उसके भाई से दो लाख रूपए लिए थे। मामले में पुलिस ने पूर्व में साक्ष्य एकत्र कर आरोपी कमल सोनवानी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में पेश किया था। मल्हार पुलिस मुखबीरों के माध्यम से फरार आरोपी कांति सिंह की पतासाजी शुरू की। इस दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी रायपुर में छिपा हुआ है। जिस पर मल्हार चौकी प्रभारी ओंकार धर दीवान द्वारा तत्काल टीम के साथ रायपुर रवाना हुए। मौके पर पहुंच आरोपी कांती सिंह को इमलीडीह रायपुर से धरदबोचा। आरोपी को चौकी लाने के बाद न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।







