Home » शराब के नशे में युवक को मारा चाकू, गाली देने से मना करने पर विवाद, पुलिस ने किया गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

शराब के नशे में युवक को मारा चाकू, गाली देने से मना करने पर विवाद, पुलिस ने किया गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा। जिले में शराब के नशे आरोपी ने एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया। घटना 25 अप्रैल की है। सुबह साढ़े 11 बजे आरोपी दिनेश सिंह उर्फ विक्की (32) ने मोहम्मद साहिल पर हमला किया। मामला अकलतरा थाना क्षेत्र का है।

घटना के समय आरोपी शराब के नशे में था। वह अपने एक साथी के साथ मोटरसाइकिल से घटनास्थल पर पहुंचा। आरोपी ने मोहम्मद साहिल को अश्लील गालियां दीं। पीड़ित के विरोध करने पर उसने जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद अपने पास रखे धारदार चाकू से हमला कर दिया।

Search

Archives