Home » उमस भरी गर्मी से लोग परेशान, जानें बारिश को लेकर मौसम विभाग ने क्या कहा
छत्तीसगढ़

उमस भरी गर्मी से लोग परेशान, जानें बारिश को लेकर मौसम विभाग ने क्या कहा

रायपुर। बारिश रूकी नहीं कि लोग उमस भरी गर्मी से परेशान होने लगे हैं।  ऐसे में फिर गर्मी बढ़ गई है। पिछले तीन दिनों से 30 डिग्री के पार तापमान पहुंच गया है। इस वजह से लोग गर्मी और उसम से भारी परेशान हैं। प्रदेश में बीते 24 घंटों के दौरान हल्की और मध्यम बारिश हुई है। मौसम विभाग ने आज सोमवार को कई इलाकों में बारिश को लेकर संभावना जताई है। एक-दो जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान बादल गरजने और बिजली चमकने की आशंका है। बताया जाता है कि दो दिनों तक इसी तरह से मौसम बना रहेगा।

मौसम विभाग ने सोमवार को बारिश का अलर्ट जारी किया है। कई जिलों के लिये ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया गया है। सुरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर में बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं। इन जिलों के लिये ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा मरवाही, मुंगेली, सुरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर जिले में यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में आकाशीय बिजली गिरने, तेज हवाएं चलने और हल्की-मध्यम बारिश होने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार, औसत समुद्र तल पर मानसून द्रोणिका दक्षिण-पश्चिम राजस्थान में बने निम्न दबाव क्षेत्र के केंद्र से होते हुए मध्य भारत (छत्तीसगढ़) और पूर्वोत्तर तक फैली हुई है। इसके प्रभाव से प्रदेश में नमी दिख रही है और बारिश होने की उम्मीद है।

Search

Archives