कोरबा। पुलिस अधीक्षक कोरबा जितेन्द्र शुक्ला के दिशा निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक भूषण एक्का एवं थाना प्रभारी कोतवाली रूपक शर्मा के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी मानिकपुर प्रेमचंद साहू के नेतृत्व में मानिकपुर पुलिस द्वारा शुक्रवार को चोरी किए गए 11 नग स्पोर्ट्स साइकिल और एक नग मोटर साइकिल को जप्त करने में सफलता प्राप्त हुई है।
पुलिस को सूचना मिली थी कि भदरापारा बालको निवासी भूपेश साहू उर्फ़ राहुल साहू चोरी के साइकिल और मोटर साइकिल को बेचने के लिए मानिकपुर क्षेत्र में ग्राहक की तलाश कर रहा है। उक्त सूचना पर आरोपी भूपेश साहू को रेलवे कॉलोनी में घेराबंदी कर पकड़ा गया। उसके बताए गए स्थानों से 11 नग स्पोर्ट्स साइकिल और एक बाइक एचएफ डीलक्स क्र सीजी 12 एएच 4103 को बरामद कर 41 (1) (4)/379 दप्रस के तहत कार्यवाही की गई है।







