Home » खुशी की मौत से जैन परिवार में पसरा मातम, ट्रक से टकराई स्कूटी
छत्तीसगढ़

खुशी की मौत से जैन परिवार में पसरा मातम, ट्रक से टकराई स्कूटी

जांजगीर-चांपा। ट्रक से टकराकर स्कूटी सवार युवती की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन सहित फरार हो गया। हालांकि आसपास के लोगों ने उसका वीडियो बना लिया है, वही घटना आसपास के सीसी कैमरे में भी कैद हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की दोपहर लगभग 3 बजे सुधीर जैन की पुत्री खुशी जैन (23) स्कूटी से नैला से नेताजी चौक जांजगीर की ओर आ रही थी। आर्या मोबाइल से कुछ दूर पहले तेज गति से आ रहे ट्रक से उसकी स्कूटी टकरा गई। इस दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे तुरंत जिला अस्पताल जांजगीर ले जाया गया। मौके पर स्वजन भी पहुंचे। डाक्टरों ने उसका उपचार शुरू किया। सिर में गंभीर चोट होने के कारण उसकी मौत हो गई। पीएम के बाद शव स्वजन को सौंप दिया गया। जैन परिवार में युवती के घर में उसकी चचेरी बहन की शादी 6 दिसंबर को है। घर में सब मेहमान जुटे थे। आज हल्दी व संगीत का कार्यक्रम था। मगर खुशी की मौत से सारी खुशियां मातम में बदल गई। युवती के चाचा सुशील जैन ने बताया कि उनकी बेटी की शादी के लिए सभी मेहमान घर में जुटे हैं। महिलाएं मेंहदी लगा रहीं थी। इसी बीच सड़क दुर्घटना की सूचना मिली। भागते हुए वे जिला अस्पताल पहुंचे मगर खुशी की जान नहीं बच सकी। बहरहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर पीएम के बाद शव स्वजन को सौंप दिया।

 

Search

Archives