Home » पति ने ही पत्नी का गला दबाकर की थी हत्या, आत्महत्या का रूप देने छोड़ा सुसाइड नोट
छत्तीसगढ़

पति ने ही पत्नी का गला दबाकर की थी हत्या, आत्महत्या का रूप देने छोड़ा सुसाइड नोट

रायपुर। पांडुका थाना क्षेत्र के अतरमरा में गर्भवती महिला की आत्महत्या मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। बता दें कि दो दिन पहले नवविवाहिता की लाश घर पर मिली थी। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि पति ने ही पत्नी का गला दबाकर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद पति ने आत्महत्या का रूप देने के लिए शव के पास सुसाइट नोट छोड़ा था। सुसाइट नोट में खुद का गला दबाकर आत्महत्या करने की बात लिखी गई थी। पुलिस आरोपी पति आदित्य सिन्हा को गिरफ्तार कर मामले की जांच कर रही।

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम मोहंदी की रहने वाली रीना सिन्हा का विवाह अतरमरा के रहने वाले आदित्य सिन्हा के साथ 8 माह पहले 9 मार्च 2023 को सामाजिक रीति रिवाज के साथ सम्पन्न हुआ था। 24 नवंबर 2023 को रीना की मौत संदिग्ध परिस्थिति में हो गई थी, वहीं मृतका के पास एक सुसाइड नोट भी मिला था, जिसमें लिखा था ‘‘आदित्य जी मैं अपनी मर्जी इच्छा से अपना गला दबा रहा हूं’’.

मृतका रीना सिन्हा की मौत पर मायके वालों ने संदेह जताते हुए पति आदित्य पर हत्या का आरोप लगाया था। साथ ही मायके पक्ष के लोगों ने निष्पक्ष जांच कर वैधानिक कार्रवाई की मांग की थी। पाण्डुका पुलिस ने मायके पक्ष की शिकायत के बाद आदित्य सिन्हा के खिलाफ 304बी तहत कार्रवाई की है।

गरियाबंद एसडीओपी पुष्पेन्द्र नायक ने बताया कि मामले में एक आरोपी आदित्य सिन्हा को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के खिलाफ दहेज प्रताड़ना के तहत् 304बी की कार्रवाई की गई है। फिलहाल आरोपी को न्यायायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है।

Search

Archives