Home » ब्रेकिंग न्यूज : बीजापुर में आईईडी ब्लास्ट, एक जवान शहीद
छत्तीसगढ़

ब्रेकिंग न्यूज : बीजापुर में आईईडी ब्लास्ट, एक जवान शहीद

बीजापुर। जिले में आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आने से एक जवान शहीद हो गया। 19वीं बटालियन सीएएफ के जवान मनोज पुजारी (26) तोयनार-फरसेगढ़ सड़क निर्माण कार्य की सुरक्षा ड्यूटी में तैनात थे। ड्यूटी के दौरान उनका पैर नक्सलियों के लगाए प्रेशर आईईडी पर आ गया।

घटना तोयनार थाना क्षेत्र के मोरमेड जंगल में हुई, जो तोयनार से लगभग 4 किलोमीटर दूर स्थित है। घटना के बाद सुरक्षाबलों का क्षेत्र में सर्च अभियान जारी है।

Search

Archives