Home » जोधपुर में भीषण हादसा, ट्रेलर और मिनी बस की जोरदार टक्कर, दो की मौत और कई लोग घायल
छत्तीसगढ़

जोधपुर में भीषण हादसा, ट्रेलर और मिनी बस की जोरदार टक्कर, दो की मौत और कई लोग घायल

जोधपुर। राजस्थान के जोधपुर में विगत रात बड़ा सड़क हादसा हो गया। ट्रेलर और मिनी बस के बीच जोरदार टक्कर हो गई। जिसके चलते बस में सवार कई लोग घायल हो गए जिन्हें जोधपुर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई और 20 में से 6 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

हादसा आगोलाई इलाके के भाटों की ढाणी के पास हुआ था। सभी घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से जोधपुर रेफर किया गया है। पुलिस ने इस घटना की जानकारी दी है, पुलिस ने बताया रात करीब सवा नौ बजे आगोलाई के पास भाटों की ढाणी पर एक ट्रेलर ने मिनी बस को टक्कर मार दी। सभी लोग जोधपुर से पोखरण में आशापुरा माताजी के दर्शन के लिए गए हुए थे, सभी लोग शादी के बाद दर्शन करने के लिए गए थे। रात को वापस लौटते समय ये हादसा हो गया।

Search

Archives