Home » पुसपाल घाट में पलटा हाइवा, चालक सहित तीन घायल
छत्तीसगढ़

पुसपाल घाट में पलटा हाइवा, चालक सहित तीन घायल

जगदलपुर के पुसपाल घाट में शुक्रवार की सुबह एक हाइवा गाड़ी अचानक घाट में पलट गई। इस घटना में चालक व दो अन्य ग्रामीण भी घायल हो गए। घटना की जानकारी होते ही सीआरपीएफ जवानों ने बिना देर किए घायलों को बाहर निकालते हुए उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद पास के स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।

बताया जा रहा है कि शुक्रवार की सुबह एक हाइवा वाहन अपने गाड़ी में क्रांकीट लेकर पुसपाल घाट कैम्प से ककनार की ओर जा रहा था। मोड़ में अचानक से हाइवा पलटने की आवाज सुनकर सीआरपीएफ जवान तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। सीआरपीएफ के जवानों ने तुरंत घायलों को बाहर निकाला और घायलों का प्राथमिक उपचार किया। दुर्घटना में किसी को भी ज्यादा चोट नहीं आई है। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद पास के स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।

Search

Archives