Home » भिलाई के मारुति शोरूम में हाईवोल्टेज ड्रामा! महिला कर्मचारी ने CEO पर फेंकी स्याही
छत्तीसगढ़

भिलाई के मारुति शोरूम में हाईवोल्टेज ड्रामा! महिला कर्मचारी ने CEO पर फेंकी स्याही

थप्पड़ और लात भी मारी, वीडियो जमकर हो रहा है वायरल

महिला कर्मचारियों ने लगाए गंभीर आरोप

भिलाई। नेहरू नगर स्थित मारुति सुजुकी शोरूम में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पुलिस अधिकारियों के साथ पहुंचे कंपनी के सीईओ का महिला कर्मचारियों ने जोरदार विरोध शुरू कर दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जैसे ही सीईओ ऑफिस के भीतर पहुंचे, एक महिला कर्मचारी ने उनके चेहरे और शर्ट पर स्याही फेंक दी। इसके बाद मामला और गरमा गया। वायरल वीडियो में महिला कर्मचारी सीईओ को थप्पड़ और लात मारते हुए दिखाई दे रही है, जबकि मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी बीच-बचाव करते नजर आए।

महिला कर्मचारियों ने लगाए गंभीर आरोप

जानकारी के अनुसार, शोरूम की तीन से चार महिला कर्मचारियों ने सीईओ के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। आरोप है कि सीईओ का व्यवहार लंबे समय से महिला स्टाफ के प्रति ठीक नहीं था और कई कर्मचारी इससे परेशान थीं।

घटना के दौरान मौके पर कोई महिला पुलिसकर्मी मौजूद नहीं थी। ऐसे में पुरुष पुलिस अधिकारी ही स्थिति को संभालने और महिला को शांत कराने की कोशिश करते दिखाई दिए।

पुलिस जांच में जुटी

घटना के बाद पुलिस ने सीईओ को हिरासत में ले लिया है। पूरे मामले की जांच सीएसपी स्तर के अधिकारी कर रहे हैं। वहीं घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और भिलाई में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

देखें वीडियो:-

Search

Archives