Home » तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को मारी ठोकर, एक की मौत, दो गंभीर
छत्तीसगढ़

तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को मारी ठोकर, एक की मौत, दो गंभीर

धमतरी।  बाइक सवार तीन युवकों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनका उपचार किया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि कुरुद क्षेत्र के ग्राम आवरी निवासी ओमकेश्वर ध्रुव निवासी अवरी अपने साथियों के साथ हमाली (मजदूरी) करने सेमरा की एक राइस मिल गया था। वहीं से बीती रात तीनों एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर वापस घर आ रहे थे।
रास्ते में भखारा के ग्राम सेमरा के पास अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। ग्रामीणों द्वारा सड़क हादसे की सूचना पुलिस को दी गई, सूचना मिलते ही भखारा पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए तीनों युवकों को एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने जांच के बाद ओमकेश्वर को मृत घोषित कर दिया। वहीं दोनों घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है, फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Search

Archives