Home » प्रदेश में कोरोना को लेकर गाइड लाइन जारी, सर्दी-खासी के मरीजों की होगी निगरानी, सभी कलेक्टरों को दिए गए निर्देश
छत्तीसगढ़

प्रदेश में कोरोना को लेकर गाइड लाइन जारी, सर्दी-खासी के मरीजों की होगी निगरानी, सभी कलेक्टरों को दिए गए निर्देश


रायपुर।
प्रदेश में कोरोना की रफ्तार को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है, स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी कलेक्टर को 8 बिंदुओं का पत्र जारी कर दिशा निर्देश जारी किए गए है। साथ ही कोरोना मरीजों के आंकड़ों के बीच स्वास्थ्य विभाग ने कोविड-19 की गाइड लाइन जारी किया है। स्वास्थ्य सचिव द्वारा पत्र में कोरोना की टेस्टिंग बढ़ाए जाने के साथ-साथ अस्पतालों में कोरोना की तैयारियों को पुख्ता रखने के निर्देश दिए गए हैं।कलेक्टर को भेजे पत्र में सचिव स्वास्थ्य विभाग ने कहा है कि जिले में सर्दी खांसी के लक्षण वाले प्रकरणों की सतत निगरानी की जाए और ऐसे प्रकरण की तुरंत कोरोना टेस्ट कराई जाए, जहां कोरोना की जांच कम हो रही है। उन जिलों में जांच की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। सचिव ने इस बात के भी निर्देश दिए हैं कि जो मरीज पॉजेटिव आये, उसकी जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए अनिवार्य रूप से भेजा जाए। साथ ही साथ कोरोना मरीज के कांटेक्ट ट्रेसिंग में भी तेजी लाने के निर्देश दिये गये हैं। स्वास्थ्य सचिव ने अस्पतालों में बिस्तरों, ऑक्सीजन बेड, आईसीयू, वेंटीलेटर, मेडिकल ऑक्सीजन और दवाइयों की समुचित उपलब्धता करने को कहा गया है। निर्देश में यह भी कहा गया है कि कोई भी व्यक्ति भीड़भाड़ वाले और कम हवादार वाले स्थानों में अगर जाता है तो उसे मॉस्क अनिवार्य रूप से पहनना चाहिए।

Search

Archives