Home » छत्तीसगढ़ के इस जिले में 14 स्कूली बच्चे मिले कोरोना पॉजीटिव
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के इस जिले में 14 स्कूली बच्चे मिले कोरोना पॉजीटिव

राजनांदगांव । छत्तीसगढ़ में भी कोरोना की रफ्तार तेज हो गई है। कोरोना वायरस ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी (एमएमए) में 14 स्कूली बच्चे कोरोना पॉजीटिव मिले हैं। बताया जा रहा है कि सभी बच्चे छुट्टी के बाद हॉस्टल लौटे थे। इस दौरान कुछ बच्चों में सर्दी-खांसी के लक्षण दिखाई दिए। जब इन बच्चों की आरटीपीसीआर जांच कराई गई तो रिपोर्ट पॉजीटिव आया। इसके बाद सभी बच्चों को आईसोलेट किया गया है। ये बच्चे आदिवासी बालिका और बालक छात्रावास के हैं। अन्य बच्चों की भी जांच की जा रही है। दूसरी ओर कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (जीपीएम) जिले और कोरबा में स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन की टीम ने मॉक ड्रिल किया है। अफसरों का कहना है कि वैक्सीन की सप्लाई फिलहाल बंद है और इसे लेकर कोई दिशा-निर्देश भी नहीं हैं।

Search

Archives