Home » 10वीं-12वीं पास करने वाली छात्राओं को मिलेंगे 30 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि, जानें क्या है क्राइटेरिया
छत्तीसगढ़

10वीं-12वीं पास करने वाली छात्राओं को मिलेंगे 30 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि, जानें क्या है क्राइटेरिया

रायपुरछात्राओं की बेहतर पढ़ाई के लिए सरकार ने महत्वपूर्ण फैसला लिया है। 10वीं-12वीं पास करने वाली छात्राओं को आगे की महाविद्यालयीन पढ़ाई करने के लिए 30 हजार रुपए मिलेंगे। सरकार के इस फैसले से छात्राओं को अब आर्थिक तंगी के कारण बीच में ही अपनी पढ़ाई नहीं छोड़नी पड़ेगी। बीजेपी की साय सरकार की इस प्रोत्साहन राशि को लेकर नियम यह रहेगा कि छात्राओं को छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूल से 10वीं और 12वीं पास करने होंगे। इसके बाद उन्हें 30 हजार रुपये  प्रोत्साहन राशि मिलेगी।

छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं लोकनिर्माण मंत्री अरुण साव ने प्रदेश की राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी स्थित दानवीर भामाशाह वार्ड में 337.01 लाख रुपए की लागत से नवनिर्मित शासकीय शशिबाला अंग्रेजी-हिंदी माध्यम उच्चतर माध्यमिक उत्कृष्ट विद्यालय का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने छात्र-छात्राओं से बातचीत कर उन्हें शिक्षा के प्रति प्रेरित किया।

Search

Archives