Home » गरबा पंडाल के बाहर चाकू लहराने का मामला दर्ज, नशे में थे शरारती तत्व
कोरबा छत्तीसगढ़

गरबा पंडाल के बाहर चाकू लहराने का मामला दर्ज, नशे में थे शरारती तत्व

कोरबा। सिविल लाइन रामपुर थाना अंतर्गत शिवाजी नगर कालोनी में गरबा पंडाल के बाहर चाकू लहराते हुए मारपीट करने के मामले में पुलिस ने अपराध दर्ज किया है।

घटनाः जानकारी के मुताबिक घटना दिनांक 28 सितम्बर के रात्रि लगभग 12ः45 बजे की है। बताया जा रहा हैं कि मैदान के सामने स्थित भाटिया स्टोर शिवाजी नगर गरबा पंडाल में आरती होने के पश्चात 12ः45 रात्रि बजे पण्डाल के बाहर कालोनी के ही एलआईजी 194 निवासी मितेश केवट अपने साथी संतोष तिवारी, चंद्रपाल के साथ कुछ अन्य युवक शराब के नशे में धारदार चाकू लहराते हुए आने-जाने वाले से गाली- गलौच करते घूम रहे थे। उसी समय गरबा समिति का सह कोषाध्युक्ष आयुष अग्रवाल अपनी मां को घर छोड़कर वापस आ रहा था। तभी मैदान के सामने स्थित भाटिया स्टोर के पास उसे घेर लिया और जेब में रखे चाकू से मारने की कोशिश की। आयुष ने उसके हाथ को पकड़ कर मोड़ दिया तभी भाजपा नेता वैभव शर्मा ने चाकू को छीन लिया। हल्ला होने पर गरबा कमेटी के पदाधिकारी एवं अन्य सदस्य दौड़कर वहां पहुंचे और बीच बचाव किया। इसी बीच कमेटी के अन्य सदस्यों के साथ भी शरारती युवकों ने झूमाझटकी करते हुए मारपीट की गई। साथ ही जान से मारने की धमकी दी गई।

आयुष अग्रवाल की रिपोर्ट पर मितेश केंवट, संतोष तिवारी, चंद्रपाल एवं अन्य साथी के विरुद्ध धारा 25-27 आर्म्स एक्ट, 126, 296, 3(5) 351(2)-बीएनएस के तहत जुर्म दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। गरबा पंडाल के आसपास सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है, ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।

Search

Archives