Home » गैंगस्टर अमन साव 28 तक पुलिस रिमांड पर
छत्तीसगढ़

गैंगस्टर अमन साव 28 तक पुलिस रिमांड पर

रायपुर। तेलीबांधा पुलिस ने पीआरए बिल्डिंग शूट आउट के मुख्य आरोपी गैंगस्टर अमन साव को शुक्रवार दोपहर कोर्ट में पेश किया। पुलिस ने अपने इलाके में हुए शूट आउट को लेकर तीन दिन की रिमांड पर लेकर पूछताछ की थी।

रिमांड खत्म होने के बाद तेलीबांधा पुलिस अमन साव को आज सीजेएम की अदालत में पेश किया। सुनवाई के बाद आगे की पूछताछ के लिए 28 तक और रिमांड मिल गई है। बता दें कि पीआरए बिल्डिंग शूट आउट मामले में पहले ही 18 आरोपी जेल में बंद हैं।

Search

Archives