Home » सुलभ शौचालय में मिला पूर्ण विकसित मानव भ्रूण, क्षेत्र में मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़

सुलभ शौचालय में मिला पूर्ण विकसित मानव भ्रूण, क्षेत्र में मचा हड़कंप

रतनपुर। वार्ड क्रमांक 6 गिरजावन हनुमान मंदिर प्रवेश द्वार के समीप स्थित सुलभ शौचालय के अंदर 6 माह का भ्रूण मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। भू्रण को  शौचालय शीट के अंदर डाल दिया गया था, लेकिन वह बीच में ही फंस गया। सुबह क्षेत्र के लोग शौच के लिए सुलभ शौचालय पहुंचे तो भ्रूण दिखाई पड़ा। इसकी सूचना रतनपुर पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही रतनपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। भ्रूण पूरी तरह विकसित हो चुका था। पुलिस मामले को अवैध संबंध से जोड़कर देख रही है। लोकलाज के भय से भ्रूण को फेंका गया है। बहरहाल रतनपुर पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Search

Archives