Home » नेशनल हाइवे पर पलटी विधायक रंजना साहू की कार
छत्तीसगढ़

नेशनल हाइवे पर पलटी विधायक रंजना साहू की कार

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। भाजपा विधायक रंजना साहू की कार पलट गई। उन्हें आनन-फानन में मैनपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।मिली जानकारी के अनुसार भाजपा विधायक रंजना साहू डमरूधर पुजारी के बेटे की शादी में शामिल होने गरियाबंद जा रही थी, लेकिन रास्ते में उनकी कार अनियंत्रित होकर पलट गई। बताया जा रहा है कि इस हादसे के उन्हें मामूली चोटें आई है। नेशनल हाइवे में झरियाबहारा के पास हादसा हुआ है। उन्हें बेहतर इलाज के लिए मैनपुर के हॉस्पिटल ले जाया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

Search

Archives