Home » ऑपरेशन पर निकली टीम के चार जवान हुए बीमार, एक महिला जवान पत्थर पर गिरने से घायल
छत्तीसगढ़

ऑपरेशन पर निकली टीम के चार जवान हुए बीमार, एक महिला जवान पत्थर पर गिरने से घायल

दंतेवाड़ा। ऑपरेशन पर निकली टीम के चार जवान बीमार हो गए। वहीं एक महिला जवान चलते-चलते पत्थर में गिर गई, जिससे उसके सिर में चोट आई है, वहीं मामले की जानकारी लगने के बाद जवानों को चौपर की मदद से मेकाज लाया गया, जहाँ सभी को भर्ती कर दिया गया है।

बताया जा रहा है कि मंगलवार को डीआरजी जवानों की टीम संयुक्त टीम के साथ ऑपरेशन के लिए महाराष्ट्र बॉर्डर के लिए निकली हुई थी, जाने के दौरान दंतेवाड़ा डीआरजी टीम की महिला जवान सुनीता कोर्राम 23 वर्ष का पैर फिसलने की वजह से पत्थर पर जा गिरी, इसके बाद भी महिला जवान ने हार नहीं मानी और आगे बढ़ती गई। उसी ग्रुप के कुछ अन्य जवानों को पेट दर्द से लेकर अन्य तकलीफ बढ़ गई, जिसके बाद अन्य जवानों के बढ़ती तकलीफ को देखते हुए आला अधिकारियों को सूचना दिया गया।

बुधवार को घायल महिला जवान अनिता कोर्राम 24 वर्ष के अलावा कुमारी मैना कुंजाम 24 वर्ष, नवल 25 वर्ष, छोटू मंडावी 24 वर्ष को लेने के लिए चौपर भेजा गया, जहाँ इन सभी जवानों को अंदुरुनी इलाकों से लेकर चौपर बुधवार की दोपहर को लेकर जगदलपुर के एयरपोर्ट लाया गया, जहाँ से सभी बीमार जवानों को बेहतर उपचार के लिए मेकाज लाया गया, जहाँ उपचार के बाद सभी जवानों को बेहतर उपचार के लिए वार्ड में भर्ती कर दिया गया।

Search

Archives