Home » कोरबा में एक महिला से फर्जी सीबीआई अधिकारी बनकर 25 लाख की ठगी
छत्तीसगढ़

कोरबा में एक महिला से फर्जी सीबीआई अधिकारी बनकर 25 लाख की ठगी

कोरबा । जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक महिला से फर्जी सीबीआई अधिकारी बनकर 25 लाख रुपये से अधिक की ठगी की गई है। पीड़िता सुमिता शर्मा ने मामले की शिकायत कोरबा पुलिस अधीक्षक को पत्र के माध्यम से की है।

पीड़िता ने बताया कि आरोपियों ने खुद को सीबीआई/इन्वेस्टीगेशन ऑफिसर बताते हुए अलग-अलग तारीखों में विभिन्न बैंक खातों में रकम जमा करवाई। मामले में कुल 19 ट्रांजैक्शन किए गए हैं, जिनकी राशि लगभग 25 लाख रुपये से अधिक है। आरोपियों ने फर्जी व्हाट्सएप प्रोफाइल और दस्तावेज भेजकर विश्वास दिलाया और फिर जांच व सुरक्षा के नाम पर बार-बार अलग-अलग खातों में रकम जमा करवाई।

सुमिता शर्मा ने कोरबा पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर सभी प्रमाण सौंपे हैं, जिसमें बैंक रसीदें और व्हाट्सएप संदेश शामिल हैं। उन्होंने मांग की है कि मामले में अपराध दर्ज कर उचित कार्रवाई की जाए। इस तरह के मामले पहले भी सामने आ चुके हैं, जहां फर्जी अधिकारियों ने लोगों को ठगा है ।

16 मई से 23 मई तक अलग अलग एकाउंट में पैसे डाले

पीड़ित महिला ने अपनी शिकायत में बताया की फर्जी सीबीआई अफसर के कहने पर 16 मई से 23 मई 2025 तक अलग अलग एकाउंट में पैसे जमा किए। यह राशि कुल 25 लाख होती है।

महिला ने किन खातों में कितनी रकम डाली, उसकी सूची पुलिस को दी हैं..

Search

Archives