Home » चार दिन बाद बाढ़ में बही कार से पति-पत्नी का शव बरामद, एक-दूसरे से लिपटे मिले, हर आंख हुई नम
छत्तीसगढ़

चार दिन बाद बाढ़ में बही कार से पति-पत्नी का शव बरामद, एक-दूसरे से लिपटे मिले, हर आंख हुई नम

रायगढ़। बरमकेला ब्लॉक के घोघरा नाला (माधोपाली, सारंगढ़-बरमकेला मार्ग) में एक कार नाले बह गई थी। नाले में पानी के तेज बहाव के बावजूद कार चालक उपफनते नाले को पार कर रहा था। इसी दौरान हादसा हो गया। कार चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन पति पत्नी कार सहित नाले में बह गए।

हादसे के बाद बरमकेला पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे और दोनों की तलाश शुरू की। हालांकि अंधेरा होने और नाले में तेज बहाव के कारण रेस्क्यू अभियान में काफी मुश्किलें आ रही हैं। हादसे के बाद से कार सवार देवनारायण पटेल और उनकी पत्नी सविता पटेल की तलाश एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम कर रही थी। जलस्तर अधिक होने के कारण कार पानी में समा गई। कार में सवार पति पत्नी भी कार के अंदर फंसे रहे। आखिरकार चार दिन बाद जलस्तर कम होने के बाद रेस्क्यू टीम ने कार को बाहर निकाला। पति-पत्नी का शव कार से ही बरामद हुआ। दोनों का शव एक दूसरे से लिपटा हुआ था। यह मंजर देख आसपास मौजूद लोगों की आंखे नम हो गई।

इस घटना से सीख लेने की आवश्यकता

कार चालक पानी से लबालब भरे नाले को पार करने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान तेज बहाव के कारण वाहन अनियंत्रित होकर नाले में बह गया। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तत्काल बचाव का प्रयास किया, लेकिन पानी का बहाव इतना तेज था कि कार कुछ ही पलों में नाले में समा गई। इस घटना से आम लोगों को सीख लेने की आवश्यकता है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि भारी बारिश के दौरान उफनते नालों और पुलों को पार करने का जोखिम न उठाएं।

Search

Archives