Home » बाइक रोकते ही युवक की गाड़ी छीनकर हुए फरार… 2 अज्ञात आरोपियों पर अपराध दर्ज
छत्तीसगढ़

बाइक रोकते ही युवक की गाड़ी छीनकर हुए फरार… 2 अज्ञात आरोपियों पर अपराध दर्ज

बिलासपुर। चकरभाठा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जोगीपुर में अज्ञात आरोपियों ने एक व्यक्ति की बाइक छीन ली। प्रार्थी बहोरिक कुमार चेलके, जोकि ग्राम केसला का निवासी है और तिफरा सब्जी मंडी में मजदूरी करता है। उसने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 5 अगस्त की सुबह 4.30 बजे वह अपनी बाइक होंडा साइन सीजी 10 बीएक्स 5586 से तिफरा जाने के लिए निकला था। वह जैसे ही वाणीराव पेट्रोल पंप के पास ग्राम जोगीपुर पहुंचा, सड़क किनारे सफेद शर्ट पहले करीब 20-22 वर्ष के दो युवक खड़े मिले। प्रार्थी ने जैसे ही बाइक रोकी, युवकों ने चाबी निकाल ली। प्रार्थी के विरोध करने पर वे उसकी बाइक लेकर फरार हो गए। वाहन की अनुमानित कीमत 45 हजार रूपए बताई जा रही है। घटना के बाद उसने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध धारा 309(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Search

Archives