Home » मुख्यमंत्री साय ने CM मोहन चरण माझी से की मुलाकात, इन विषयों पर हुई बातचीत
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री साय ने CM मोहन चरण माझी से की मुलाकात, इन विषयों पर हुई बातचीत

ओडिशा प्रवास पर भुवनेश्वर पहुंचे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रविवार को मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी से उनके निवास पर मुलाकात की। दोनों मुख्यमंत्रियों के बीच छत्तीसगढ़ और ओडिशा के आपसी संबंधों, क्षेत्रीय विकास तथा जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर बातचीत हुई। दोनों राज्यों के शीर्ष नेतृत्व ने आपसी समन्वय बनाकर क्षेत्र के समग्र विकास को आगे बढ़ाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

सहयोग और विकास के मुद्दों पर हुई चर्चा :  ओडिशा के मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बैठक की जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये साझा की। उन्होंने कहा कि दोनों राज्यों के बीच सहयोग को और अधिक गति देने तथा जनता के हित से जुड़ी जनकल्याणकारी परियोजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए सकारात्मक और सार्थक बातचीत हुई है।
मुख्यमंत्री साय ने बताया कि छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच बेहतर प्रशासनिक व सामाजिक तालमेल के साथ पूरे क्षेत्र के समग्र विकास की दिशा में आगे बढ़ने का साझा संकल्प लिया गया है। इस दौरान दोनों पड़ोसी राज्यों के हित से संबंधित विषयों पर एक साथ मिलकर काम करने और आपसी सहयोग को लगातार मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया।

Search