Home » नगरीय निकायों को विकास हेतु लगभग 1 हजार करोड़ रुपए देने की घोषणा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दी बड़ी सौगात
छत्तीसगढ़ रायपुर

नगरीय निकायों को विकास हेतु लगभग 1 हजार करोड़ रुपए देने की घोषणा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दी बड़ी सौगात

रायपुर : नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के गौरव समागम 2023 में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दी बड़ी सौगात दी। मुख्यमंत्री ने राज्य के सभी नगरीय निकायों को विकास हेतु लगभग 1 हजार करोड़ रुपए देने की घोषणा की।नगर निगम रायपुर को 100 करोड़ रुपये देने की घोषणा की गई। बिलासपुर नगर निगम को 50 करोड़, दुर्ग नगर निगम को 25 करोड़ मिलेंगे। इसकी तरह भिलाई चरौदा, अम्बिकापुर, जगदलपुर को 20-20 करोड़, रिसाली, राजनादगांव, रायगढ़ एवं कोरबा को 15-15 करोड़, बिरगांव, धमतरी एवं चिरमिरी को 10-10 करोड़ की राशि, सभी नगर पालिकाओं को 5-5 करोड़ और सभी नगर पंचायतों को 3-3 करोड़ रुपए दिए जाएंगे।चुंगी कर को 26 रुपये से बढ़ाकर 35 रुपये करने की भी मुख्यमंत्री ने घोषणा की। रायपुर, भिलाई और बिलासपुर में शहरी महिला आजीविका केंद्र शुरू करने किए जाएंगे।युवाओं के रोजगार हेतु रायपुर एवं भिलाई में सॉफ्टवेयर एवं हार्डवेयर सुविधा सहित बीपीओ ख्ुलेंगे। भिलाई में बनेगी विश्वस्तरीय सेंट्रल लाइब्रेरी कम रीडिंग ज़ोन खुलेगा। रीपा की तर्ज पर सभी नगर निगम और नगर पालिकाओं में खुलेंगे अर्बन कार्टेज और सर्विस इंडस्ट्रीज पार्क तथा शहरों के मार्केट एरिया में सीसीटीवी, आधुनिक शौचालय और विकास व्यवस्था की घोषणा की गई।

Search

Archives