पचपेड़ी। थाना क्षेत्र में गुरूवार की सुबह शिवनाथ नदी में ग्रामीण की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम हरदी चिल्हाटी निवासी प्रभु केवट पिता राम सिंह केवट 61 वर्ष 4 मार्च मंगलवार की दोपहर 3 बजे के आसपास कही चला गया था, जिसकी परिजनों ने खोजबीन की, लेकिन पता नहीं चला। इसकी सूचना परिजनों ने पचपेड़ी थाना पहुंचकर दी। पुलिस ने गुमइंसान दर्ज कर जांच शुरू की। इसी दौरान ग्रामीणों ने शिवनाथ नदी में एक लाश तैरती देखी। पास जाकर देखा तो मृतक की शिनाख्त गांव के ही प्रभु केवट के रूप में हुई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। परिजन और पचपेड़ी पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस जांच में जुट गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा कि प्रभु केवट की मौत किन कारणों से हुई है।







